Free Website Hosting
Free Website Hosting

Monday, November 23, 2009

गहरे रंगों से बचें मूलांक 7 वाले

जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी माह की 7, 16 या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक ‘7’ बनता है। इस मूलांक का मुख्य कारक ग्रह गहरे रंगों से बचें मूलांक 7 वाले नेपच्यून और चंद्रमा है। सात का अंक गुप्त एवं वैज्ञानिक प्रभाव से परिपूर्ण है। सातवां दिन सृष्टि की रचना के उपरांत विश्राम का दिन भी माना गया है। यह अंक सात दिन, सात रंग, सात मुख्य ग्रह, विवाह के अवसर पर सात फेरे से संबंधित है। बाइबल में भी सात को महत्वपूर्ण अंक माना गया है।
स्वभाव : मूलांक 7 वाले व्यक्ति आलसी और क्रियाशील दोनों प्रकार के होते हैं। इनमें दूसरों के मन को भांपने की भी शक्ति होती है। ये सच्चई पसंद व गंभीर प्रवृत्ति के होते हैं। धार्मिक कार्यो में रुचि रखते हैं, परंतु लकीर के फकीर नहीं होते। इनकी बुद्धि तीक्ष्ण होती है।
स्वास्थ्य : जीवन में जब तक सब ठीक चलता रहता है, ये प्रसन्न रहते हैं। जीवन में थोड़ी बिगड़ी स्थिति भी इनके मन के संतुलन को बिगाड़ देती है। ये अधिक चिंता तथा मानसिक रोगों से ग्रस्त रहते हैं। बदहजमी, फोड़े, मुंह पर झाइयां, आंखों के नीचे काले धब्बे, उदर तथा आंखों के रोग होने की आशंका रहती है। प्रतिवर्ष जनवरी, फरवरी, जुलाई व अगस्त में रोग ग्रस्त होने की अधिक आशंका होती है।
आर्थिक स्थिति : मूलांक 7 वाले धन संग्रह में कम ही सफल होते हैं। ये कम खर्चीले होते हैं, फिर भी इनकी आर्थिक स्थिति विशेष अच्छी नहीं होती। उदार स्वभाव और परोपकारी भावना के कारण पैसा शीघ्र खर्च हो जाता है। दूसरों के हिसाब-किताब की अच्छी व्यवस्था करते हैं, लेकिन निजी मामलों में ज्यादा भाग्यशाली नहीं होते।
व्यवसय व कार्यरुचि : मूलांक 7 वालों का प्रतिनिधि ग्रह विदेशी व्यापार अथवा जहाज संबंधी कार्यो का सूचक माना गया है। आयात-निर्यात के कार्य में इनको विशेष लाभ मिलेगा। इस मूलांक के व्यक्तियों को स्वतंत्र व्यवसाय अपनाना चाहिए।
प्रेमसंबंध एवं संतान : मूलांक 7 के व्यक्ति अपनी संतान से प्रेम तो करते हैं, पर दिखावा कम ही करते हैं। संतान का सुख कम मिलता है। ये एकांतप्रिय होते हैं।
शुभ रंग : इनके लिए दूधिया सफेद रंग विशेष है। हल्का पीला भी शुभ है। गहरे रंग बुरा प्रभाव डालते हैं।
शुभ तिथियां : 7 और २५ शुभ तिथियां हैं। 1,2,4,7,10,11,19 और 20 तिथियां भी अनुकूल हैं।
शुभ दिन : रविवार, सोमवार एवं गुरुवार शुभ दिन होते हैं।
मित्र व शत्रु अंक : मूलांक 2 और 7 अनुकूल और मूलांक 4 और 8 प्रतिकूल प्रभाव देता है।
यात्रा : मूलांक 7 वाले व्यक्तियों को जीवन में काफी यात्राएं करनी पड़ती हैं। ये प्राकृतिक जगहों में घूमना-फिरना पसंद करते हैं।
गुरुमंत्र : मूलांक 7 वाले व्यक्तियों को आलस्य से बचना चाहिए अन्यथा महत्वपूर्ण अवसरों को गंवा सकते हैं। किसी भी तरह के विघ्न, परेशानी तथा अशांति को दूर करने के लिए कुत्तों को रोटी खिलाने से लाभ मिलता है। इनको मोती अथवा मून-स्टोन अति शुभ फल देता है। चमड़ी के रोगों के लिए लहसुनिया पहनना लाभदायक है।

No comments:

Post a Comment